असमगुवाहाटीधर्म और आस्था

नवरात्रि पर मारवाड़ी महिला एकता मंच ने किया कन्या पूजन समारोह

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 27 सितंबर 2025/असम.समाचार

नवरात्रि के पावन अवसर पर मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा शुक्रवार को हिरालाल जोशी हाई स्कूल में भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें तिलक, दक्षिणा एवं खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत असम के लोकप्रिय गायक दिवंगत जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई। समारोह की अध्यक्षता मंच की अध्यक्षा सरोज मित्तल ने की, जबकि संस्थापक वंदना सोमानी एवं सचिव शारदा केडिया ने मुख्य अतिथि श्रीमती अंजली देवी सहित विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सचिव शारदा केडिया ने कहा, “कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संस्कारों को संजोने का माध्यम है। कन्या वास्तव में देवी का स्वरूप हैं।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष रूपा गग्गड़, मंजू पाटनी, सुशीला अग्रवाल, आशा जैन, चंदा सिकरिया,आशा सरावगी, निर्मला गोयल, ललिता अग्रवाल, सरिता भिमसरिया, मंजू मुरारका, इंदिरा गोरावत और सीमा सोनी का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन की जानकारी मंच की प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!