मारवाड़ी महिला एकता मंच ने ध्यान फाउंडेशन गौशाला में की गौ-सवामणी

ओपी शर्मा
हाजो 13 नवंबर 2025/असम.समाचार
मारवाड़ी महिला एकता मंच की ओर से हाजो स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में भावपूर्ण गौ-सवामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच की महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ-सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर गायों को हरा चारा, गुड़ और रोटियाँ खिलाई गईं। मंच की ओर से 130 किलोग्राम गुड़ तथा चारे का सहयोग प्रदान किया गया। यह आयोजन मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, संस्थापक वंदना सोमानी और संरक्षक सरला काबरा की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंजू पटनी, निर्मला जांगिड़, किरण मालू और इंदिरा अग्रवाल सहित अनेक सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच की सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन गायों के प्रति सेवा, करुणा और संरक्षण की भावना को जागृत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया और नियमित रूप से गौ-सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मंच की प्रचार मंत्री संतोष धनुका ने साझा की।




