गुवाहाटी

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने किया “मातृ सम्मान” सम्मान समारोह

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 6 सितंबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी द्वारा आयोजित “मातृ समान” समारोह में शाखा की वरिष्ठ सदस्या एवं श्याम भक्त सरोज देवी रूंगटा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरोज देवी रूंगटा और उनके जीवनसाथी प्रमोद रूंगटा को उनके सुखद दांपत्य जीवन की स्वर्ण जयंती (50वीं शादी की सालगिरह) पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।

शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि महिला शाखा द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर दो वर्ष पूर्व यह निर्णय लिया गया था कि समाज एवं शाखा की वरिष्ठ सदस्यों को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में इस माह सरोज देवी रूंगटा को फूलों की माला, गमछा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदित किया गया।

सम्मान ग्रहण करते हुए श्रीमती रूंगटा ने शाखा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा, मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलियां, सलाहकार इंद्रा जिंदल, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, ज्योति शर्मा, संयुक्त मंत्री निकिता सांखला, कविता जोगड़, बबीता सरावगी, शकुंतला बजाज, किरण बाजोरिया, अलका अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलिया ने बताया कि रूंगटा परिवार की ओर से भी सम्मेलन महिला शाखा का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!