असमतीसरी आंखथर्ड आईप्रशासनमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के उपायुक्त बदले

विकास शर्मा
गुवाहाटी, 25 दिसंबर 2025/असम.समाचार
असम सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है।

राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार कई आईएएस और एसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल में अनेक जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं।



