
डिंपल शर्मा
नगांव, 8 सितम्बर 2025/असम.समाचार
लायंस जिला 322 डी के जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने अपने कार्यकाल के आधिकारिक दौरों की शुरुआत नगांव से की। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगांव के सभी लायंस क्लबों के पदाधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के सभापति सुनील गोयनका ने की। उन्होंने जिला गवर्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने अपने प्रथम दौरे के लिए नगांव ग्रेटर क्लब को चुना। कार्यक्रम की शुरुआत सायरा बेगम द्वारा इन्वोकेशन और विश्व शांति के लिए मौन प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात जिला गवर्नर एवं अन्य पदाधिकारियों का फुलाम गमोछा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अपने संबोधन में जिला गवर्नर कोठारी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इस वर्ष लायंस क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष पद पर एक भारतीय, एपी सिंह, आसीन हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए सभी क्लबों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान उन्होंने तीन नए सदस्यों आशीष सोलंकी, ललित जैन और इंदु देवी कोठारी को सदस्यता की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। सचिव रमेश कुमार अग्रवाला ने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि क्लब ने इस वर्ष 10 मेल्विन जोन्स सदस्य प्रदान किए हैं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कंचन बाला बोरा ने दिया।
समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष आनंद छाजेड़, राम अवतार अग्रवाल, आकाश खदरिया, बिजय कुमार मंगलुनिया, गीता सैकिया भराली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जॉन चेयरपर्सन निशा अग्रवाल, पूर्व जिला गवर्नर प्रवीण अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



