गुवाहाटीसामाजिक

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड ने शिक्षक दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, शिक्षकों का किया सम्मान

विकाश शर्मा

गुवाहाटी, 5 सितम्बर 2025/असम.समाचार

शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड ने शांताप्रिया सरकारी विद्यालय, चांदमारी में एक विशेष सेवा परियोजना का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

विद्यालय के छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर अनुप कुमार जाजोदिया, चार्टर अध्यक्ष, एवं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

क्लब की ओर से सभी शिक्षकों एवं सहकर्मियों को वॉटर प्यूरीफायर, छाते, पेन सेट और कुकीज़ पैक भेंट किए गए। साथ ही छात्रों में चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में पंकज लुनिया, प्रतिभा लुनिया, अनुप कुमार जाजोदिया, अर्चना शर्मा, मनीष जैन और नेहा जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सदस्यों की ऊर्जा और समर्पण से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के सम्मान और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड अब 7 सितंबर से 21 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष के अवसर पर 15 दिवसीय सेवा परियोजना का आयोजन करेगा। इस दौरान गुवाहाटी के विभिन्न 15 स्थानों पर राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण और अन्य सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

यह पहल जरूरतमंदों के लिए संबल साबित होगी और समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!