असमतीसरी आंखधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने कैंसर पीड़ित बच्चों को अमूल दूध, फल, सूखे मेवे और गर्म मोज़े प्रदान किए

ओपी शर्मा

गुवाहाटी,1 दिसंबर 2025/असम.समाचार

मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने अपने स्थायी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत एक बार फिर कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया। क्लब द्वारा समय-समय पर बीमार बच्चों को पोषण सामग्री प्रदान करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अमूल दूध, फल, सूखे मेवे और गर्म मोज़ों का वितरण किया गया।

आज स्थानीय आर्य नगर स्थित बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में स्थित सेंट जूड चाइल्ड केयर सेंटर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बच्चों को 84 लीटर अमूल दूध, विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे, ताज़े फल, तथा गर्म मोज़े प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संयोजन लायन अर्पणा सरावगी और लायन रोमिल गग्गड के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के सदस्य लायन विनोद जैन और लायन अलका द्वारा अमूल दूध, जबकि लायन पंकज सरावगी एवं लायन अर्पणा सरावगी द्वारा सूखे मेवे, फल तथा बच्चों के लिए गर्म मोज़े प्रायोजित किए गए।

क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने बताया कि इस मानवतावादी कार्यक्रम में लायन मिनाक्षी माथुर और लायन नीरू काबरा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी दी कि केंद्र के पदाधिकारियों तथा कैंसर पीड़ित बच्चों ने इस सेवा कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रायोजकों और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की यह पहल एक बार फिर सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!