
विकास शर्मा
गुवाहाटी 6 सितंबर 2025/असम.समाचार
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने स्थानीय उदालबाकरा स्थित अपने अंगीकृत विद्यालय विवेकानंद कल्याण केंद्र जातीय शिक्षा निकेतन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। लायन सुरेश गग्गड के संचालन में सभी शिक्षकों को फुलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें छतरियां एवं वाटर फिल्टर भेंट किए गए।
समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम रहे। विशेष पहल के तहत बच्चों द्वारा लाया गया केक शिक्षकों से कटवाया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर सिद्धांत काबरा ने अक्षयपात्र के सहयोग से सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रायोजित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य लायन सज्जन अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट, स्नैक्स एवं शीतल पेय वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका लायन मीनाक्षी माथुर ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, अध्यापकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



