अपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंख

अवैध बर्मी सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कनक चंद्र बोड़ो

कोकराझार, 5 नवंबर 2025/असम.समाचार

असम-पश्चिम बंगाल सीमा के श्रीरामपुर में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोकराझार पुलिस ने बर्मी निर्मित सिगरेट की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात कोकराझार के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नुमाल महत्ता के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एमएच 12 एमवी 3914 नंबर की कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें छिपाकर ले जाई जा रही 12,000 पैकेट बर्मा निर्मित सिगरेट बरामद की गई। यह खेप दूसरे राज्य से असम लाए जाने की जानकारी मिली है।

घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान उत्तराखंड के ज़ुल फ़िकार और रबर खान के रूप में हुई है। पुलिस इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा तस्करी के विस्तृत नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नुमाल महत्ता, एसएसपी कोकराझार ने कहा कि “यह जब्ती सीमा क्षेत्रों में जारी अवैध व्यापार और तस्करी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का परिणाम है। हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!