असम

जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार कामरूप जिले में सोनापुर के हातीमुरा में होगा : सूत्र

ओपी शर्मा

गुवाहाटी 21 सितंबर 2025/असम.समाचार

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असम के महान कलाकार जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी शहर के बाहरी क्षेत्र सोनापुर स्थित हातीमुरा में किया जाएगा।

तैयारी और व्यवस्थाएँ :
आज सुबह असम के शिक्षा मंत्री ने वहां का दौरा किया था और उसके बाद जोर सोर से वहा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

कल मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी कि रविवार शाम 6 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अंतिम संस्कार स्थल को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार जुबिन गर्ग को एक गरिमामय और भावपूर्ण विदाई सुनिश्चित करेगी, जो असमिया संगीत और संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान के अनुरूप होगी।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉक्टर हेमंत विश्व शर्मा और मंत्री केसव महंत ने इलाके में पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और जानकारी हासिल की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!