असमगुवाहाटी

जुबिन गर्ग का देवलोक गमन, असम समाचार और शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि

असम. समाचार एंड टीम

गुवाहाटी 19 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम सहित पूरे देश और विदेश में अपनी अनूठी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले विश्वप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का असामयिक निधन संगीत जगत के लिए गहरी क्षति है। उनके देवलोक गमन से न केवल असम, बल्कि पूरा भारत शोक में डूब गया है।

असम समाचार और उनके लाखों शुभचिंतकों ने जुबिन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि संदेशों में कहा गया कि जुबिन दा केवल एक गायक नहीं, बल्कि असम की आत्मा और भारत के संगीत जगत की अमूल्य धरोहर थे।

अपनी मधुर और अनोखी आवाज़ से उन्होंने असमिया, हिंदी सहित अनेक भाषाओं के गीतों को नई ऊँचाइयाँ दीं। उनके गीतों की धुनें आने वाली पीढ़ियों तक श्रोताओं के दिलों में गूंजती रहेंगी।

उनके निधन की खबर से पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीत प्रेमियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया व प्रार्थना सभाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और कहा कि जुबिन दा की स्मृति हमेशा अमर रहेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!