गुवाहाटी

जुबिन गर्ग को चेतना लेडीज क्लब की श्रद्धांजलि

विकास शर्मा

गुवाहाटी 19 सितंबर 2025/असम.समाचार

चेतना लेडीज क्लब, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करता है। क्लब के सभी सदस्य इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

ज़ुबीन गर्ग ने अपनी मधुर आवाज़ और संगीत से लाखों दिलों को छुआ। उनकी गायकी ने न केवल भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया बल्कि असम और देश की सांस्कृतिक धरोहर को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वे असम की पहचान और गर्व थे, जिन्होंने अपनी अनमोल कला से पूरे भारत को प्रभावित किया।

चेतना लेडीज क्लब की ओर से हम समाज से इस कठिन समय में संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। ज़ुबीन गर्ग की स्मृतियाँ और उनका योगदान सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!