असमशिक्षासामाजिक

“सिर्फ लक्ष्य नहीं, दिशा भी, जेसीआई बरपेटा रोड ने दिखाई नई राह”

जेसीआई बरपेटा रोड का यह प्रयास एक और कदम है युवाओं को न केवल लक्ष्य निर्धारित करने बल्कि उन्हें पाने की मानसिकता और ऊर्जा देने की दिशा में।

विकास शर्मा

बरपेटा रोड, 7 सितंबर 2025/असम.समाचार

कभी सपनों को दिशा देने के लिए बस एक चिंगारी चाहिए होती है। जेसीआई बरपेटा रोड ने असम ब्रिलियंट अकादमी में आयोजित अपने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम “सफ़र आकांक्षाओं का” के माध्यम से वही चिंगारी जगाई।

ज़ोन 25 की प्राविजनल ज़ोन ट्रेनर जेसी ममता बांठिया ने अपनी प्रेरणादायक शैली और सजीव गतिविधियों के जरिये विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण की कला सिखाई। लगभग 60 युवा प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपने सपनों को आकार देने की बारीकियाँ समझीं, बल्कि उन्हें पाने का आत्मविश्वास भी हासिल किया।

सत्र के दौरान प्रेरक अभ्यास, व्यवहारिक उदाहरण और जोश से भरपूर संवाद ने इस साधारण शनिवार को युवाओं के लिए कुछ खास बना दिया।

इस अवसर को सफल बनाने में निदेशक प्रशिक्षण जेसी दिव्या साराफ ने संयोजक की भूमिका निभाई और जेसी राजीव अजितसरिया ने भी अहम योगदान दिया।

जेसीआई बरपेटा रोड का यह प्रयास एक और कदम है युवाओं को न केवल लक्ष्य निर्धारित करने बल्कि उन्हें पाने की मानसिकता और ऊर्जा देने की दिशा में।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!