असमसामाजिक

जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा जेसीआई वीक के तीसरे दिन फिटनेस एवं योग गतिविधियों का आयोजन

विकास शर्मा

बरपेटा रोड, 11 सितम्बर 2025/असम.समाचार

जेसीआई बरपेटा रोड ने जेसीआई वीक के तीसरे दिन को स्वास्थ्य एवं फिटनेस दिवस के रूप में मनाते हुए दो विशेष कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इन आयोजनों का उद्देश्य नगरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

पहला कार्यक्रम “फिट जेसी चैलेंज” रहा, जिसमें जेसीआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने फ्री हैंड वर्कआउट और मशीन आधारित एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियो रिकॉर्ड किए। यह कार्यक्रम हेल्थ एंड वेलनेस जिम में आयोजित हुआ, जिसका संचालन पूर्व अध्यक्ष जेसी अमित धीरासरिया और जेसी रीतु सुरेखा धीरासरिया द्वारा किया जाता है। जेसीआई बरपेटा रोड ने उनके सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

दूसरा कार्यक्रम योग सत्र रहा, जिसका आयोजन एसएसबी कैंप परिसर में किया गया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक श्री अनिल जी बेंगाणी ने किया। करीब 15 जेसी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई अध्यक्षा जेसी राधिका मोर के स्वागत भाषण से हुआ, जबकि समापन सचिव जेसी आयुषी केडिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विशेष बात यह रही कि नगर के लगभग 20 गैर-जेसी सदस्य भी योग सत्र में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की समावेशी भावना और मजबूत हुई। उपस्थितजनों ने दोनों आयोजनों की सराहना की।

इन सफल आयोजनों का श्रेय जेसीआई वीक की संयोजक जेसी स्वाति पटवारी को दिया गया, जिनकी सूक्ष्म योजना और निष्ठा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

जेसीआई बरपेटा रोड लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा दे रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!