असम

आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल पर नगांव तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ध्वजारोहण, “बेटियों की सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है।”-गुड्डी नाहटा

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर मातृभूमि को नमन किया गया। इसके बाद चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति की गई और उद्घोषों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नगांव, 15 अगस्त 2025/असम.समाचार

डिंपल शर्मा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, नगांव द्वारा रूपकुंवर चौक नजदीक दारा स्टैंड के सामने कन्या सुरक्षा संकल्प के अंतर्गत तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं समानता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

ध्वजारोहण वरिष्ठ श्राविका व श्रद्धा की प्रतिमूर्ति राधा देवी चौरड़िया के करकमलों से संपन्न हुआ। महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती गुड्डी नाहटा ने राधा देवी चौरड़िया को तेरापंथ का प्रतीक चिन्ह दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संगीता चौरड़िया एवं मंत्री ललिता कोठारी को असमिया संस्कृति के प्रतीक चिन्ह फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर मातृभूमि को नमन किया गया। इसके बाद चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति की गई और उद्घोषों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रमेश सुराणा, प्रेम नाहटा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पियूष पुगलिया, मंत्री अमित दुगड़ सहित महिला मंडल के पदाधिकारी व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कन्या सुरक्षा सर्कल को सफल बनाने में योगदान दिया।

अंत में महिला मंडल की संरक्षिका गुड्डी नाहटा ने बेटियों को लेकर यह संदेश दिया गया कि“बेटियों की सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!