गुवाहाटी:दो दिवसीय महर्षि दधीचि जयंती का शुभारंभ कलश यात्रा से

पूजा शर्मा
गुवाहाटी, 31 अगस्त 2025/असम.समाचार
पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय महर्षि दधीचि जयंती का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन में किया जा रहा है, जहां जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
कलश यात्रा गुवाहाटी गौशाला से प्रारंभ होकर परशुराम सेवा सदन में संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य यजमान रत्नेश-संतोष पाटोदिया महर्षि दधीचि के चित्र के साथ अग्रणी पंक्ति में चल रहे थे। उनके पीछे 108 महिलाएं लाल चुनरी के गणवेश में कलश धारण कर दधिमती माता और महर्षि दधीचि के जयकारे लगाती हुई चल रही थीं।

शोभा यात्रा में पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के अध्यक्ष अरुण गोठेचा, उपाध्यक्ष रतन रिणवा, सचिव राजेश गोठेचा, कार्यक्रम संयोजक राजाराम पाटोदिया एवं देवकीनंदन मिश्रा के साथ संयुक्त मंत्री मनीष रतावा, कोषाध्यक्ष मुकेश दाधीच, कन्हैया लाल इटोदिया, मांगीलाल रतावा, सुभाष सुंटवाल, शिवकुमार पाटोदिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।

दोपहर में पंडित पीयूष दाधीच के मुखारविंद से माता दधिमती का संगीतमय मंगल पाठ आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं ने गजरा नृत्य और चुनरी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महर्षि दधीचि का आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसमें दधिमती माता एवं सालासर बालाजी की विशेष स्थापना की गई।

कलश यात्रा और मंगल पाठ में दधिमती शक्ति समिति की अध्यक्ष मंजू दहीमा, सचिव पूजा शर्मा, बीना जाजोदिया, अर्चिता दाधीच, हेमलता आसोपा, लता दायमा, प्रभा शर्मा, निर्मला शर्मा, बिमला तेतरवाल, सोनिया गोठेचा, ममता पाटोदिया, यशोदा रिणवा, शोभा मिश्र, स्वीटी मिश्र, रिचा मिश्र, सरिता शर्मा, कांता आसोपा और बबीता दाधीच सहित कई महिला सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। रात्रि में सवामणि महाप्रसाद के साथ भजनों की प्रस्तुति स्थानीय गायक एवं दधीच समाज के बंधुओं द्वारा दी गई।



