असमसाहित्य

होजाई में डॉ. भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

निरंजन सरावगी

होजाई, 9 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम सरकार के निर्देशानुसार होजाई जिला प्रशासन की देखरेख में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया।

जिला उपायुक्त विद्युत विकास भगवती ने श्रीमंत शंकरदेव सृष्टि विकास केंद्र में डॉक्टर हजारिका की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित अतिथियों व स्थानीय जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “डॉ. भूपेन हजारिका ने असमिया समाज के जीवन को समृद्ध करने में अमूल्य योगदान दिया है। केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना पर्याप्त नहीं होगा, उनके आदर्शों और योगदान को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

सांध्यकालीन सांस्कृतिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त ने डॉ. हजारिका के कालजयी गीत “मानु हे मानुहार बाबै” के संगीत परिवेशन का आनंद लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, श्रीमंत शंकरदेव सृष्टि विकास केंद्र के प्रतिनिधि, शिल्पी समाज और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!