असमसामाजिक

चेतना लेडीज़ क्लब द्वारा भूतनाथ में कोल्ड कॉफिन का उद्घाटन, समाज को मिली बड़ी सुविधा

इस कोल्ड कॉफिन मशीन के दाता सांवरमल सांगानेरिया थे। उनके इस पुण्यदायी सहयोग से समाज को एक महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई, जिसके लिए चेतना लेडीज़ क्लब द्वारा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 18 दिसंबर 2025/असम.समाचार

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय चेतना लेडीज़ क्लब की ओर से आज भूतनाथ क्षेत्र में कोल्ड कॉफिन (शीत शव संरक्षण पेटी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए अत्यंत सराहनीय माना जा रहा है।

इस अवसर पर बताया गया कि कोल्ड कॉफिन की स्थापना से अंतिम संस्कार से पूर्व शव संरक्षण में सुविधा मिलेगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्राप्त होगी। क्लब ने यह पहल विशेष रूप से आम जनता और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ध्यान में रखकर की है।

यह कोल्ड कॉफिन मशीन शिवसहाय सावरमल सांगानेरिया के उदार सहयोग एवं दान से उपलब्ध कराई गई। चेतना लेडीज़ क्लब की ओर से उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया गया और समाज सेवा में उनके योगदान की सराहना की गई।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता हरलालका, सचिव श्रीमती श्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना मौर सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस सेवा को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, मानव करुणा और जनकल्याण के संदेश के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!