फाटाशील गौशाला परिसर में स्वच्छ शीतल पेयजल मशीन का लोकार्पण
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की सराहनीय पहल

डिंपल शर्मा
गुवाहाटी, 23 दिसंबर 2025/ असम समाचार
“मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है”इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए आठगांव श्री गौहाटी गौशाला के अंतर्गत फाटाशील गौशाला परिसर में बुधवार को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल मशीन का लोकार्पण किया गया। यह सेवा कार्य भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा, गुवाहाटी की ओर से समर्पित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि श्री गौहाटी गौशाला के संयुक्त मंत्री रमेश कुमार चांडक ने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में फीता काटकर शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरित भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा को गुवाहाटी में सेवा कार्य करते हुए आठ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस 19 दिसंबर है तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक प्रतिवर्ष सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनसेवा मूलक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी उन्होंने साझा की।
कार्यक्रम में बीकानेर असम रोडवेज, फाटाशील के प्रभारी छतर सिंह तातेड़ एवं सुरेन्द्र लढा का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। शीतल पेयजल मशीन की देखरेख का दायित्व इन्हीं दोनों को सौंपा गया। उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि इस परिसर में प्रतिदिन 300 से अधिक मजदूर, ट्रक चालक एवं खलासी कार्यरत रहते हैं, वहीं बोरिंग से प्राप्त स्वच्छ जल से आसपास के 200 से अधिक घरों को पेयजल आपूर्ति होती है।
अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ऊँचाई वाले परिवारों के लिए यह पेयजल सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने इस सेवा कार्य में संयोजिका इंदिरा जिंदल, सुशीला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, विमला मित्तल, दर्शनी अग्रवाल, चीनू हवेलियां, मधु हवेलियां, सुनीता पारीक सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।
इस मौके पर सचिव डिंपल शर्मा, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, रेखा गोयल, रेखा बजाज, निर्मला पारीक, संजू शर्मा, संतोष धानुका, माया शर्मा, रीता अग्रवाल, ज्योति जोधानी, नीतू गोयनका, कविता बेड़ियां, अनीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, मधुर लुनिया, मीनू दुधीरिया, अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।



