असमपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
नगांव में अवैध हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

डिंपल शर्मा
नगांव, 7 जनवरी 2026
नगांव पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रुपहीहाट थाना क्षेत्र में एक सफल अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों के कब्जे से एक मेड इन चाइना पिस्तौल, एक मैगजीन तथा दो जिंदा .32 बोर कारतूस बरामद किए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हथियारों के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



