“मैं कभी मांगती नहीं हूं भगवान से” -मां कामाख्या मंदिर में बोलीं प्रियंका गांधी
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी की पूजा-अर्चना

विकास शर्मा
गुवाहाटी 19 फ़रवरी 2026/असम.समाचार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने असम दौरे के दौरान मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, “मैं कभी मांगती नहीं हूं भगवान से।” उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
प्रियंका गांधी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके साथ स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का कामाख्या मंदिर दौरा आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत देता है।



