
ओपी शर्मा
गुवाहाटी 14 दिसंबर 2025/असम.समाचार
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की ओर से स्थानीय आर्य नगर स्थित बी. बरूआ कैंसर अस्पताल में एक विशाल खाद्य वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उदारतापूर्वक प्रायोजन लायन प्रेम अग्रवाल द्वारा किया गया, जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका लायन रोमील गग्गड तथा सह-संयोजिकाएं लायन बबीता चौधरी एवं लायन शालिनी हरलालका रहीं, जिनके कुशल संयोजन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा, सचिव लायन रमेश जैन, लायन प्रमोद हरलालका, लायन रवि हरलालका, लायन नीरू काबरा सहित अन्य लायंस सदस्य उपस्थित थे। वहीं, प्रायोजक परिवार की ओर से श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती पायल अग्रवाल, मास्टर प्रणय अग्रवाल एवं मिस रंधन अग्रवाल की उपस्थिति रही।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 280 लाभार्थियों जिसमें रोगी एवं उनके परिजन शामिल थे को भोजन वितरित किया गया। इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों को सहयोग और संबल प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की सामाजिक दायित्वों के प्रति सतत प्रतिबद्धता तथा मानवीय सेवा भाव का परिचायक है।



