Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईराजस्थानलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गुवाहाटी में गूंजा ‘होली रा धमाल’, राजस्थानी रंग में रंगीं महिलाएं

सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ ‘होली रा धमाल’ कार्यक्रम

विकास शर्मा

गुवाहाटी 19 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

गौड़ महिला समिति, गुवाहाटी द्वारा 18 फरवरी को परशुराम सदन में रंगारंग ‘होली रा धमाल’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री गणेश के आह्वान के साथ हुई।

इसके पश्चात समिति की सदस्यों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। हास्य नाटक, राजस्थानी नृत्य और पारंपरिक गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। “रंगीलो राजस्थान” टीम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। होली के उल्लास और राजस्थानी गीतों की धुन पर उपस्थित सदस्य झूम उठे।

समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती संतोष जोशी ने राजस्थानी ‘घुघरी’ गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर शाखा सचिव ज्योति शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष स्वाति बसौतिया, सलाहकार छाया तिवारी, कमला, लता, ममता शर्मा, माया शर्मा, सविता जोशी तथा कार्यकारी सदस्य अश्विनी शर्मा, रितु भातरा, स्वाति भातरा, वंदना शर्मा, रोमा गौड़, रिंकी शर्मा, सुमन शर्मा और कुसुम शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!