असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन, शिलांग शाखा का होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

सुशील दाधीच,

शिलांग 5 मार्च 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन, शिलांग शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच शिलांग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 5 मार्च 2026, गुरुवार को सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्री राजस्थान विश्राम भवन, लुखियर रोड, शिलांग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के विभिन्न संगठनों और बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिमल बजाज, महावीर सिंघानिया, पुरुषोत्तम चौखानी, केशर देव शर्मा, नीलम बजाज एवं अनिल बजाज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रीमती सरिता अग्रवाल, नीलम बजाज, सुनयना गोयनका एवं श्रीमती राधा पंसारी द्वारा श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर साक्षी जसरासरिया ने मंच के माध्यम से होली पर्व के महत्व और उसकी सांस्कृतिक परंपरा के बारे में सुंदर जानकारी दी। वहीं मंच पर श्रीमती रेखा काबरा एवं वंदना गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न मनभावन किरदारों में शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित जनों की जोरदार तालियों से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठा और बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।

“एक समाज – एक भावना” को ध्यान में रखते हुए इस समारोह में श्री श्री मारवाड़ी पंचायत, श्री शिलांग गौशाला, शिलांग अग्रवाल समिति, अखिल भारतीय खांडेल विप्र समाज, शिलांग दाधीच परिषद, श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, मारवाड़ी महिला समिति, श्री राजस्थानी विश्राम भवन, अखिल भारतीय महिला समिति, श्री राजस्थान फाउंडेशन, तेरापंथ युवक परिषद, श्री हनुमान जयंती उत्सव समिति, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जैन समाज तथा महिला जैन समाज सहित लगभग 20 संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य एक छत के नीचे एकत्रित होकर होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

समारोह में समाज बंधुओं की उपस्थिति इतनी अधिक रही कि कई लोगों को पीछे खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लेना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान बिमल बजाज, रामोतार बजाज, संतोष चाचान, सुशील मंगल, श्याम सुंदर झिगनाडिया, अशोक सिंघानिया, सुशील बंका, श्रवण गोयनका, शरद बांवरी, राजू माटोलिया, पवन शर्मा, आनंद चौखानी, कुंज बिहारी अजमेरा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय भूमिका रही।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के अध्यक्ष अनिल बजाज ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पावन पर्व पर सभी का एक मंच पर एकत्रित होकर इस प्रकार का मनमोहक मिलन समारोह आयोजित करना समाज की एकता और पहचान का प्रतीक है। वहीं सम्मेलन के सचिव कमल झुनझुनवाला ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

करीब 20 संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित यह पहला संयुक्त कार्यक्रम समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना गया।

समारोह के अंत में सभी समाज बंधुओं ने मिलन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित गोठ के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

अंत में कुंज बिहारी अजमेरा एवं महेश चाचान ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!