असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

अम्बिका अपार्टमेंट रेज़िडेंस सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 5 मार्च 2026/असम.समाचार

पलटन बाज़ार स्थित बिजली मिल के पास अम्बिका अपार्टमेंट रेज़िडेंस सोसाइटी में 4 मार्च 2026 को होली उत्सव बड़े ही उत्साह, उल्लास और संगीत की मधुर धुनों के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी सम्मानित निवासियों, मित्रों एवं आमंत्रित अतिथियों ने स्नेह और भाईचारे के साथ भाग लेकर पर्व की गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई और दोपहर 3:30 बजे तक रंगों की मस्ती, संगीत और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। सभी निवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान स्वादिष्ट प्रसाद व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।

उत्सव के दौरान कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें हंसी-मजाक के साथ कबड्डी सहित अन्य खेल खेले गए। इन गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ा दिया तथा सभी लोग पूरे जोश के साथ इसमें शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में होली आयोजन समिति की ओर से सभी निवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही संभव होती है। सभी के उत्साह और सहयोग से यह होली उत्सव यादगार बन सका।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस रंगारंग आयोजन का भरपूर आनंद लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को मिलकर सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!