सामाजिक

जेसीआई नगांव की ऐतिहासिक उपलब्धि, MIDCON गुवाहाटी में छाए नगांव चैप्टर के सितारे

विकास शर्मा

गुवाहाटी/नगांव, 8 जुलाई

जेसीआई नगांव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पण, नेतृत्व और टीम भावना के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गुवाहाटी में आयोजित प्रतिष्ठित MIDCON कार्यक्रम में जेसीआई नगांव चैप्टर ने 6 महीने की परियोजना के लिए 40 से अधिक पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया।

इस अद्वितीय उपलब्धि का श्रेय जाता है चैप्टर की अध्यक्ष मांसी अग्रवाल को, जिनके अथक प्रयासों और उत्कृष्ट नेतृत्व ने इस सफलता को साकार किया। सचिव हर्षा केजरीवाल, कोषाध्यक्ष स्नेहा जाजोदिया और समूची टीम ने जिस निष्ठा से कार्य किया, वह प्रशंसा के योग्य है।

इस कार्यक्रम में नगांव से 23 सदस्यों की भागीदारी ने पूरे हॉल को जेसीआई नगांव की ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। यह पल संस्था के लिए ऐतिहासिक बन गया और नगांव के नाम को पूरे ज़ोन में गौरवान्वित किया।

जेसीआई नगांव की यह उपलब्धि केवल पुरस्कारों की गिनती नहीं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व और समाज सेवा की मिसाल है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!