Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)चुनावथर्ड आईधर्म और आस्थामुद्दा गरम हैराजस्थानलेटेस्ट खबरेंस्वास्थ्य

खाटू श्याम के दरबार में पहुँचे हिमंता, बोले“असम में 90+ सीटें हमारी झोली में”

खाटू धाम की घंटियों के बीच सीएम ने देश की खुशहाली की भी कामना की यानी संदेश साफ है: आस्था भी, और आत्मविश्वास भी।

विकास शर्मा,

खाटू 11 अप्रैल 2026/असम.समाचार

राजनीति की भागदौड़ से थोड़ा विराम लेकर असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा इस बार राजस्थान के सीकर में स्थित आस्था के केंद्र खाटू श्याम मंदिर के दरबार में नजर आए। चुनावी शोर थमते ही सीएम सीधे “बाबा श्याम” की शरण में पहुंचे जहां सियासत से ज्यादा श्रद्धा की भाषा बोली जाती है।

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने हल्के मुस्कान के साथ कहा“मैं यहां अक्सर आता हूं, और इस बार भी चुनाव खत्म होते ही बाबा का आशीर्वाद लेने चला आया।”

लेकिन बात सिर्फ भक्ति तक सीमित नहीं रही आस्था के इस माहौल में भी राजनीति की झलक साफ दिखी। सीएम ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा ठोक दिया कि असम में एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। 126 सीटों वाले राज्य में उन्होंने 90 से 100 सीटें जीतने का अनुमान जताया।

गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। एक तरफ भाजपा गठबंधन है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष लेकिन सीएम का भरोसा बता रहा है कि उन्हें नतीजों से पहले ही तस्वीर साफ दिख रही है।

खाटू धाम की घंटियों के बीच सीएम ने देश की खुशहाली की भी कामना की यानी संदेश साफ है: आस्था भी, और आत्मविश्वास भी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!