Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

असम में हेमंत सोरेन की दस्तक, चाय बागान से 40 सीटों पर नई राजनीतिक बिसात

विकास शर्मा,

बिस्वनाथ 10 मार्च 2026/असम.समाचार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को असम के बिस्वनाथ जिले के मिजिकाजान चाय बागान पहुंचे, जहां आयोजित एक विशाल राजनीतिक जागरूकता सभा में उन्होंने भाग लिया। सभा में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

इस दौरान आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई राजनीतिक रणनीति का संकेत भी मिला। बताया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और जय भारत पार्टी मिलकर असम के आदिवासी और चाय जनजाति बहुल लगभग 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

इस गठजोड़ की जानकारी जय भारत पार्टी के असम प्रदेश अध्यक्ष तेहारू गोर ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और राज्य में चाय जनजाति तथा आदिवासी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन दिन में झारखंड से विशेष विमान से गुवाहाटी पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिजिकाजान चाय बागान पहुंचे। सभा के बाद उनके तेजपुर में रात्रि विश्राम करने और बुधवार को झारखंड लौटने का कार्यक्रम बताया गया है।

असम की राजनीति में चाय बागान क्षेत्रों की बड़ी आबादी को देखते हुए इस नए गठजोड़ को आगामी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!