पितृ पक्ष पर गुवाहाटी मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सेवा,गौशाला में सवामणि भोग, ग्वालों को सम्मान

सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 16 सितम्बर 2025/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने पितृ पक्ष के अवसर पर मालीगांव गौशाला में सेवा भाव से भरा अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में गौ माता को सवामणि का भोग लगाकर खिलाया गया। इसी के साथ गौशाला में देखरेख करने वाले ग्वालों को गमछा, खाद्य सामग्री, मिठाई और जूस प्रदान किए गए।
इस मौके पर अनीशा अग्रवाल, रेखा गोयल, खुशबू मोर, दीक्षा कुंडलिया सहित कई सदस्य मौजूद रही। शाखा मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, संयुक्त मंत्री निकिता सांखला, वृंदा गग्गड, शारदा शर्मा, अलका अग्रवाल, ममता शर्मा, मीनू दूधेरिया, सुलोचना चौधरी और माया सोनी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और परंपरा के साथ महिला शाखा की सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।




