Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

फाल्गुन सुदी बारस पर सूर्यावाटिका अपार्टमेंट के भक्तों की भव्य निशान यात्रा

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 1 मार्च 2026/असम.समाचार

फाल्गुन सुदी बारस के पावन अवसर पर सूर्यावाटिका अपार्टमेंट के श्रद्धालु भक्तों द्वारा ए.टी. रोड स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर तक भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अपार्टमेंट परिसर से जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।

निशान यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर हाथों में निशान लिए हुए श्याम नाम का गुणगान करते हुए मंदिर तक पहुँचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा श्याम बाबा के विशेष श्रृंगार दर्शन एवं आरती में भाग लिया। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन एवं सामूहिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!