धुबड़ी में सनातन एकता संखनाद महोत्सव का भव्य आयोजन

राजा शर्मा/संवाददाता
धुबड़ी 18 दिसंबर 2025/असम.समाचार
धुबड़ी शहर स्थित काली बाड़ी मंदिर प्रांगण में सनातन एकता संखनाद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पश्चिमी छोर धुबड़ी से सनातन एकता का बिगुल फूंका गया। महोत्सव में उपस्थित संत–महात्माओं ने सभी सनातनियों से एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की दिशा में संगठित प्रयास करने की बात कही।
महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हिंदू धर्म प्रार्थना, पाठ, पूजा-अर्चना एवं धर्म प्रवचन का आयोजन किया गया। यह महोत्सव कल सायं तक चला, जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से आए साधु–संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री केशव दास जी महाराज, योगी गोपाल नाथ जी, ब्रह्मचारी अचुत्या जी, पद्मश्री स्वामी प्रदीपानंद जी, श्री विनय भट्टाचार्य जी, नित्य विनोद वारी जी, महादेव देव महंत जी, वेदांत विष्णु महाराज सहित विभिन्न सत्रों के सत्राधिकार भी शामिल हुए।
इसके साथ ही स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी धर्म गुरुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।



