असमपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम है

चिरांग से कांग्रेस का हमला, गोगोई ने साधा निशाना

कनक चन्द्र बोड़ो

चिरांग/कोकराझार 11 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम विधानसभा चुनावी माहौल में गुरुवार की शाम चिरांग ज़िले के पानबाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर कांग्रेस की सभा ने खासा रंग जमाया। मंच पर पहुंचे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा।

गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन क्षेत्रों की कमान पहले अपने हाथ में रखी थी शिक्षा और स्वास्थ्य वहीं सबसे बुरी हालत में हैं। “वो कहते थे असम देश के टॉप-5 राज्यों में होगा, लेकिन आज हम बॉटम-5 में गिने जा रहे हैं,” उन्होंने भीड़ से मुखातिब होकर कहा।

कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी सरकार पर ज़मीन के मुद्दे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा“लोगों को पट्टा देने का वादा किया गया था, लेकिन अब ज़मीन अपने परिवार वालों के नाम पर ली जा रही है। बेटों के नाम पर कंपनी बनाकर 40,000 बीघा ज़मीन अडानी-अंबानी जैसी कॉर्पोरेट कंपनियों को थमा दी गई। स्थानीय उद्योग तबाह हो रहे हैं।”

सभा कांग्रेस प्रत्याशी अभिनाश ब्रह्मा के समर्थन में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रकीबुद्दीन अहमद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसी बीच गोगोई ने धुबरी के गोलकगंज में हाल की घटना का भी जिक्र किया। कोच-राजबोंगशी समुदाय के लोगों पर, जो अनुसूचित जनजाति दर्जा और अलग कामतापुर राज्य की मांग कर रहे थे, पुलिस कार्रवाई को उन्होंने “बर्बरता” करार देते हुए जवाबदेही और न्याय की मांग की।

कांग्रेस की इस सभा में ज़मीन, आदिवासी पहचान और राज्य सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाकर जनता से संवाद करने की कोशिश साफ झलकी।

गौरव गोगोई, अध्यक्ष एपीसीसी ने आगे कहा कि

“सरमा जी ने सिर्फ़ वादे किए, काम नहीं। असम की ज़मीन अब अडानी-अंबानी की हो रही है, असमी उद्योग बंद हो रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!