असमएक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखपॉलिटिकल तड़का

असम : “पाकिस्तानी एजेंट” बयान पर गोगोई का पलटवार, कहा,मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के योग्य नहीं शर्मा

रिपोर्ट: विकाश शर्मा: गुवाहाटी

गुवाहाटी, 1 नवम्बर 2025/असम.समाचार

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ‘‘पाकिस्तानी एजेंट’’ जैसा बयान यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री अपने पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं।

गोगोई ने शनिवार को कहा कि राज्य के मुखिया को जनता के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय व्यक्तिगत हमलों में लिप्त होना शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘मुख्यमंत्री अपने विरोधियों को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा हाल के दिनों में गोगोई पर उनकी ब्रिटिश नागरिक पत्नी के माध्यम से पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगाते रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि “ऐसे बयान न केवल झूठे हैं बल्कि राज्य की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं।”

गोगोई ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की और कहा कि ‘‘जो नेता बिना सबूत किसी को देशद्रोही कहे, वह राज्य का नेतृत्व करने के योग्य नहीं।’’

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!