असम भाजपा के प्रोफेशनल विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने गौरव सोमानी

गुवाहाटी डेस्क
गुवाहाटी 25 दिसंबर 2025/असम.समाचार
भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए गौरव सोमानी को असम भाजपा के प्रोफेशनल विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व की गई यह नियुक्ति संगठनात्मक एवं रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गौरव सोमानी एक सक्रिय, ऊर्जावान एवं तेज़-तर्रार युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। अपने नए दायित्व के अंतर्गत असम राज्य में व्यापारी वर्ग, करदाता, उद्यमी, प्रोफेशनल्स तथा पॉलिसी प्लानिंग से जुड़े सभी विषय उनके नेतृत्व एवं समन्वय में संचालित किए जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति गौरव सोमानी की संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल तथा प्रोफेशनल वर्ग से प्रभावी संवाद स्थापित करने की योग्यता पर पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास को दर्शाती है। असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया द्वारा की गई इस नियुक्ति से प्रोफेशनल विभाग को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौरव सोमानी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा प्रदेश में प्रोफेशनल वर्ग को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ नीतिगत विचार-विमर्श को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



