नगांव में गार्ग्य टोयोटा का नया भव्य शो-रूम उद्घाटित पूर्वोत्तर में ग्राहक सेवा और विस्तार का नया अध्याय
करीब 4,473 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक 1S (सेल्स) शो-रूम आधुनिक डिजाइन और आकर्षक लेआउट से सुसज्जित है। राजमार्ग के बिल्कुल नजदीक स्थित यह केंद्र न केवल ग्राहकों के लिए आसान पहुंच प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्र में टोयोटा ब्रांड की दृश्यता और जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

डिंपल शर्मा
नगांव, 14 नवंबर 2025/असम.समाचार
विश्वप्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी गार्ग्य टोयोटा ने बुधवार को नगांव के खुटिकटिया में अपने नए और भव्य शो-रूम का उद्घाटन कर मध्य असम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी का कहना है कि यह नया केंद्र असम में ग्राहक सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और पूर्वोत्तर भारत में टोयोटा की बढ़ती उपस्थिति को नई गति देगा।

उद्घाटन समारोह में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रतिनिधि (पूर्वी क्षेत्र–बिक्री, सेवा एवं प्रयुक्त कार) श्री अरुण जी. नायर तथा गार्ग्य टोयोटा के डीलर प्रिंसिपल राहुल देव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कंपनी की उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और पुष्ट किया।
करीब 4,473 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक 1S (सेल्स) शो-रूम आधुनिक डिजाइन और आकर्षक लेआउट से सुसज्जित है। राजमार्ग के बिल्कुल नजदीक स्थित यह केंद्र न केवल ग्राहकों के लिए आसान पहुंच प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्र में टोयोटा ब्रांड की दृश्यता और जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

नया केंद्र गार्ग्य टोयोटा के मौजूदा संचालन को सुदृढ़ बनाते हुए सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की दिशा में कंपनी के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। इसके साथ ही शो-रूम में टोयोटा यू-ट्रस्ट को भी समाहित किया गया है, जो पुराने वाहनों की खरीद–बिक्री और विनिमय के लिए ग्राहकों को भरोसेमंद और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराता है।
शो-रूम में टोयोटा के लोकप्रिय मॉडल—इनॉवा हाइक्रॉस, फॉर्च्यूनर, हिलक्स, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, तथा प्रीमियम श्रेणी की कैमरी हाइब्रिड और वेलफायर—को प्रदर्शित किया गया है।
उद्घाटन के अवसर पर डीलर प्रिंसिपल राहुल देव शर्मा ने कहा,
“यह नया शो-रूम नगांव में ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। बेहतर दृश्यता, आसान पहुंच और आधुनिक वातावरण के साथ यह केंद्र ग्राहकों को विश्वस्तरीय टोयोटा वाहनों से रूबरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
समारोह को संबोधित करते हुए टीकेएम के उपाध्यक्ष अरुण जी. नायर ने कहा,
“पूर्वोत्तर भारत तेजी से उभरता हुआ बाजार है। नगांव में गार्ग्य टोयोटा की विस्तारित उपस्थिति ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने और उन्हें विश्वास व सुविधा से युक्त स्वामित्व अनुभव प्रदान करने पर हमारे फोकस को दर्शाती है।”
नगांव में नए शो-रूम का उद्घाटन क्षेत्र में विकास, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
गार्ग्य टोयोटा ने सभी ग्राहकों का नए शो-रूम में सादर स्वागत किया है।




