जोरहाट में अभामामस की नई शाखा का गठन

विकास शर्मा
जोरहाट, 7 नवंबर 2025/असम.समाचार
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन असम प्रदेश के अंतर्गत संगठन विस्तार के क्रम में जोरहाट नवशक्ति सृजन शाखा द्वारा एक नई शाखा जोरहाट करनी नवशक्ति सृजन शाखा का सफल गठन किया गया। यह गठन 6 नवंबर 2025 को प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी तथा जोरहाट नवशक्ति सृजन शाखा अध्यक्ष दीपिका पोद्दार के प्रयासों से संपन्न हुआ।

जोरहाट के करनी कॉलोनी में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं। सभा के दौरान सम्मेलन की गतिविधियों, उद्देश्यों और विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उत्साह और सामूहिक सहयोग की भावना के बीच नई टीम का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नवगठित टीम
अध्यक्ष: शीतल जालान
सचिव: रागिनी अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: श्वेता गिनोरिया
प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी और प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुमन तोड़ी ने नई टीम का सम्मान फुलाम गमछा और बेज पहनाकर किया तथा सभी बहनों को बधाई दी। यह नई शाखा असम प्रदेश की 44वीं शाखा के रूप में कार्य करेगी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जोरहाट की अध्यक्ष आशा अग्रवाल और प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख सुमन भड़ेच भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं तथा नई टीम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
नवगठित शाखा की बहनों ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




