सामाजिक

महिला सशक्तिकरण को समर्पित “फैशन एंड लाइफस्टाइल कम सेल” प्रदर्शनी का होजाई में भव्य आयोजन

निरंजन सरावगी

होजाई, 13 जुलाई (असम.समाचार)

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, होजाई शाखा द्वारा एक दिवसीय “फैशन एन्ड लाइफस्टाइल कम सेल” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन स्थानीय जे. के. केडिया स्मृति भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ सदस्या गायत्री देवी सरावगी एवं गायत्री देवी छावछरिया द्वारा दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया।

इस विशेष प्रदर्शनी में होजाई के अलावा नगांव, गुवाहाटी, जोरहाट, रोहा आदि स्थानों से आई महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की। कार्यक्रम में हैंडीक्राफ्ट्स, परिधान, आभूषण, होम डेकोर और खानपान से जुड़ी अनेक आकर्षक वस्तुएं शामिल थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

संस्था की अध्यक्ष प्रियंका सरावगी, संयोजक प्रतिभा राठी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्योति सुरेका ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। संस्था की सचिव प्रियंका बेरीवाल ने मंच से संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर समाजसेवी कामाख्या प्रसाद सरावगी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम बताया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!