भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 19–25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह का होगा आयोजन

विकास शर्मा
गुवाहाटी, 4 दिसंबर 2025/असम.समाचार
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा, पूर्वोत्तर प्रांत की कार्यकारिणी बैठक आज प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए हाल ही में सम्पन्न सेवा कार्यों के लिए संगठन की सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी 19 से 25 दिसंबर तक ‘अटल सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा। सप्ताह भर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाएंगे।
अटल सेवा सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम:
1. पहला दिन: भूतनाथ क्षेत्र में सहयोग एवं सेवा कार्य
2. दूसरा दिन: क्राइम ब्रांच कार्यालय में अमृतधारा पानी मशीन का अनावरण
3. तीसरा दिन: वेद विद्यालय में कविता प्रतियोगिता एवं बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित
4. चौथा दिन: एक स्कूल को प्लास्टिक कुर्सियाँ व अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान
5. पांचवा दिन: ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों को दवाइयां, पौष्टिक आहार एवं राशन वितरित
6. छठा दिन: लालगणेश आश्रम में ‘हेल्प टू हेल्प’ के तहत सहयोग
7. सातवां दिन: अटल जी के जन्मदिवस पर समापन समारोह
बैठक में अध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलियां, सलाहकार इंद्रा जिंदल, चीनू हवेलियां, उपाध्यक्ष संजू शर्मा, पिंकी जैन, अनीता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रश्मि जैन, संयुक्त मंत्री पूजा अग्रवाल, नीतू गोयनका, निर्मला पारीक, उर्मिला बेताला, ज्योति भूत, माया शर्मा, रीता अग्रवाल, ज्योति जोधानी, ममता शर्मा, मधु लूनिया सहित कई सदस्याएँ उपस्थित थीं।



