असमथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्य जगत

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा का भावनात्मक ‘मातृ सम्मान’

सोनल शर्मा. संवाददाता

गुवाहाटी 22 जनवरी 2026/असम.समाचार

गुवाहाटी में आज एक ऐसा क्षण सजा, जहाँ सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि भावनाओं में झलक रहा था।

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आयोजित मातृ सम्मान कार्यक्रम में कुमार नर्सिंग होम की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीणा कुमार को सम्मानित किया गया।

सम्मान की इस कड़ी में उनका अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी मन से प्रफुल्लित नजर आए।

शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि डॉ. वीणा कुमार पिछले 42 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा दे रही हैं।

चिकित्सा के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक जुड़ाव भी विशेष है। वे शांति सभा की सक्रिय सदस्य हैं और सेवा व साधना दोनों को समान रूप से अपने जीवन का आधार मानती हैं।

कार्यक्रम का सफल संयोजन ज्योति शर्मा बिना चोरड़िया ने किया। इस अवसर पर संतोष धानुका, शाखा सलाहकार शारदा केडिया, मंजू पाटनी, शाखा मंत्री मंजू भंसाली, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन तथा कार्यकारिणी सदस्य अलका अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

यह सम्मान समारोह केवल एक व्यक्तित्व का अभिनंदन नहीं था, बल्कि उस मातृत्व भाव को नमन था, जो सेवा, करुणा और समर्पण के रूप में समाज को दिशा देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!