असम

कार्बीआंगलोंग में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.6

ओपी शर्मा

गुवाहाटी 1 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के कार्बीआंगलोंग जिले में सोमवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय दोपहर 3 बजकर 56 मिनट (IST) दर्ज किया गया।

भारतीय भू-विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। इसका केंद्र 26.37° उत्तर अक्षांश और 93.09° पूर्व देशांतर पर, जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप के झटकों से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!