
ओपी शर्मा
गुवाहाटी, 4 सितम्बर 2025/असम.समाचार
जालुकबाड़ी थाना पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने पांडु मंदिर घाट क्षेत्र में आवारा कुत्तों को उठाने का प्रयास कर रहे एक गिरोह को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं –

1. जैकस्टन संगमा (26), माजगरोगांव, नगांव
2. बनेर संगमा (33), आमसोई गरोगांव, नगांव
3. बिनारसुन टेर्रांग (26), निजू टेर्रांग गांव, कार्बी आंगलोंग
4. स्मॉल संगमा (32), गारो मासगांव आमसोई, नगांव
मौके से एक सफेद वैगन आर (AS-02AT-6664), कई जूट के बोरे और ब्रिटानिया बिस्किट के तीन पैकेट बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल कुत्तों को फुसलाकर पकड़ने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



