
डिंपल शर्मा
नगांव, 5 जनवरी 2026/असम.समाचार
आज तड़के आए भूकंप के झटकों का असर नगांव जिले में भी देखने को मिला। नगांव बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध सुगंधी ढाबा की सीलिंग भूकंप के दौरान अचानक गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तड़के उस समय हुई जब ढाबे में कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों के बाद एहतियातन ढाबे को खाली करा लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए, जिससे कुछ पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


