मेघालयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग शाखा का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

सुशील दाधीच

शिलांग 22 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग शाखा की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दीपावली मिलन समारोह इस वर्ष भी बुधवार को श्री राजस्थानी विश्राम भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पुरषोत्तम चौखानी, विमल बजाज, सत्यनारायण बेरीवाल, मगन सिंह जैन, जगदीश मंडावेवाला और किशन टिबरीवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर मारवाड़ी महिला शाखा शिलांग एवं मारवाड़ी युवा मंच शिलांग ने सहयोगी की भूमिका निभाई। हर वर्ष की तरह इस बार भी नई कार्यकारिणी समिति के नेतृत्व में समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन की यह परंपरा, जो समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रारंभ की गई थी, अब युवा पीढ़ी के उत्साह और सहभागिता से और भी ऊर्जावान रूप ले रही है।

मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग शाखा के अध्यक्ष अनिल बजाज ने कहा कि दीपावली और होली जैसे त्यौहार समाज में मानव एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बड़े-बुजुर्गों के सानिध्य में रहकर समाजसेवा में आगे आना चाहिए।

समारोह की सूचना समाज के सभी बंधुओं को फोन और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं राधिका दलाल, कृशा जैन और लिसा अग्रवाल ने मनमोहक मारवाड़ी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के अध्यक्ष अनिल बजाज, सचिव कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील मंगल, महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती नीलम बजाज, सचिव श्रीमती राधा पंसारी, कोषाध्यक्ष सरीता अग्रवाल, युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति अजमेरा, सचिव श्रीमती श्रधा चौखानी, कोषाध्यक्ष शिवम कारिवाल सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य सदस्य विमल बजाज, पुरषोत्तम चौखानी, जगदीश मंडावेवाला, संतोष चाचान, मनोज मंडावेवाला, किशन टिबरीवाल, मगन सिंह जैन, विनोद दाधीच, केशरदेव नवाल, सुशील बंका, कुंज बिहारी अजमेरा, सत्यनारायण बेरीवाल, सुशील मंगल, अजय अग्रवाल, अमन पंसारी, रामोतार बजाज, जगदीश गोयल, दीपक गुप्ता, प्रकाश पाटनी, पवन शर्मा, महावीर सिंघानिया, आनंद अग्रवाल, महेश बजाज, रतन सेठिया, सरद बावरी, राकेश माटोलिया, त्रिलोक पीपलवा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहारी अजमेरा ने मंच से सभी का स्वागत किया और एक सुंदर कविता के माध्यम से समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं श्रीमती जुली जैन ने मनोरंजक पहेलियां प्रस्तुत कीं, जिनके सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति अजमेरा और श्रधा चौखानी ने हॉउजी गेम का शुभारंभ किया, जिससे कार्यक्रम में उल्लास और भी बढ़ गया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में संजय जसरासरिया, सुनील सिंघानिया और ऋषभ बजाज ने सफल संचालन किया।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। समारोह का समापन मारवाड़ी सम्मेलन शाखा, महिला शाखा और युवा मंच के पदाधिकारियों द्वारा सभी समाजबंधुओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!