Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

बालाजुरी गाँव में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा द्वारा साड़ी एवं खिलौना वितरण

डिंपल शर्मा,

नगांव, 12 मार्च 2026/असम.समाचार

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा घोषित साड़ी एवं खिलौना वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा ने 11 मार्च को चापानाला क्षेत्र के बालाजुरी गाँव में सेवा कार्य का आयोजन किया।

इस अवसर पर शाखा की ओर से गाँव के गरीब बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को कपड़े, साड़ी, सलवार सूट, टी-शर्ट तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। लगभग 100 पैकेटों में साड़ी, सलवार सूट, पुरुषों एवं बच्चों के कपड़े तथा खिलौने जरूरत के अनुसार वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, केक और खिलौने भी दिए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य गाँव के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके जीवन में थोड़ी खुशियां लाना था।

गाँव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। बच्चों की मुस्कान और ग्रामीणों की प्रसन्नता देखकर महिला शाखा की सदस्यों ने भी संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्षा नितु पोद्दार, सचिव विनिता खाटुवाला, उपाध्यक्ष रिंकु गिदरा, जनसंपर्क अधिकारी डिम्पल शर्मा, मंजु शर्मा, लीना कनोई, संतोष शर्मा, दीपा केजड़ीवाल, रितिका मोर, जूही मोर, पूजा केजड़ीवाल तथा आशा बजाज का विशेष सहयोग रहा।

शाखा अध्यक्षा नितु पोद्दार ने कहा कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में शाखा की सभी सदस्याओं और समाज का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!