“नवरात्रि की रौनक में सजेगी डांडिया नाइट,गुवाहाटी में 20 सितम्बर को रंगारंग आयोजन”

सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 9 सितम्बर 2025/असम.समाचार
मारवाड़ी महिला सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन परशुराम भवन, छत्रीबाड़ी में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 सितम्बर को शाम 3 बजे से होगा।
ADVERTISEMENT

इस आयोजन की संयोजक निकिता संखला, ममता शर्मा, राजश्री कुचेरीया एवं बबीता सरावगी हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा की अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव मंजू भंसाली और कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ एवं पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ डांडिया
सर्वश्रेष्ठ गरबा
सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा
सबसे उत्साही प्रतिभागी
बेस्ट डांडिया जोड़ी
सबसे अनोखी गरबा स्टेप
सबसे अनोखे डांडिया स्टेप
सबसे अनोखी जोड़ी
सर्वश्रेष्ठ मुस्कान
बच्चों की वेशभूषा और डांडिया स्टेप
सर्वश्रेष्ठ जोड़ी
ढेरों भाग्यशाली कूपन गिफ्ट
नवरात्रि की उमंग और गरबा-डांडिया की धुनों के बीच यह आयोजन शहरवासियों के लिए आनंद और उत्सव का एक सुनहरा अवसर होगा।



