असम

“सेवा सप्ताह” के तहत असम में राज्यव्यापी रक्तदान शिविर अधिकारियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी, 3,167 यूनिट रक्त संग्रहित

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 18 सितम्बर 2025/असम.समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 से 25 सितम्बर तक मनाए जा रहे “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत असम सरकार ने पूरे राज्य में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा असम राज्य रक्त संक्रमण परिषद के सहयोग से आयोजित इन 75 शिविरों में आमजन से लेकर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक आगे आए। सामूहिक भागीदारी से कुल 3,167 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो समाज के प्रति सेवा भावना और उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश है।

कार्यक्रम के तहत आज राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बच्चों के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कल, 20 हजार शैक्षणिक संस्थानों सहित नगरों, कस्बों और गांवों में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 21 सितम्बर को युवा लेखकों को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। 22 सितम्बर को क्षय रोगियों को नि-क्षय मित्र सहायता दी जाएगी। 23 सितम्बर को धार्मिक संस्थानों को भूमि पट्टा वितरित किए जाएंगे।

सेवा सप्ताह का समापन 25 सितम्बर को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी डीबीटी योजना “अरुणोदय 3.0” के शुभारंभ के साथ होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!