
ओपी शर्मा
गुवाहाटी 6 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को एक नयी योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों की राज्य के बाहर मृत्यु होने की स्थिति में उनके पार्थिव शरीर वापस लाने की सुविधा प्रदान करना है।

शर्मा ने यहां इस योजना के शुरू होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘…‘श्रद्धांजलि’ योजना राज्य के बाहर मरने वाले (असम के) लोगों के पार्थिव शरीरों की उनके परिवार के सदस्यों तक सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करने की एक पहल है।’’




