असमगुवाहाटी

चेतना लेडीज़ क्लब ने ज़ुबीन गर्ग को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार से मुलाकात कर व्यक्त किया शोक

सोनल शर्मा,

गुवाहाटी, 27 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के प्रख्यात गायक, संगीतकार और समाजसेवी ज़ुबीन गर्ग के प्रति गहरा सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हुए चेतना लेडीज़ क्लब की सदस्याओं ने उनके परिवारजनों और करीबी प्रियजनों से मुलाकात की। क्लब ने ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा क्लब की सचिव श्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष मीना मोर तथा सभी सदस्याओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में ज़ुबीन गर्ग के संगीत, सामाजिक योगदान और प्रेरणादायक जीवन यात्रा को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्षा ममता हरलालका ने कहा,“ज़ुबीन गर्ग केवल एक कलाकार नहीं थे, वे असम की आत्मा की आवाज़ थे। उन्होंने संगीत के माध्यम से सामाजिक बदलाव की अलख जगाई, और हम सब आज उनकी स्मृतियों को नमन करते हैं।”

सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब की सदस्याओं ने ज़ुबीन गर्ग को समर्पित गीतों, कविताओं और स्मृतियों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि चेतना लेडीज़ क्लब लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह श्रद्धांजलि सभा भी क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!