नगांव में ऐतिहासिक क्षण: “रूपकुंवर चौक”पर भव्य द्वीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन

डिंपल शर्मा
नगांव, 12 अगस्त 2025/असम.समाचार
नगांव के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब नगर के प्रसिद्ध स्थल ढाकापट्टी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर रूपकुंवर चौक रखा गया। इस अवसर पर शाम 6 बजे रूपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल चाराली में भव्य द्वीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रूपक शर्मा, उपायुक्त देवाशीष शर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में नगर के निवासी और दुकानदार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस ऐतिहासिक परिवर्तन के साक्षी बने।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाम परिवर्तन न केवल नगर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देगा, बल्कि नई पीढ़ी को रूपकुंवर के योगदान से भी परिचित कराएगा। समारोह के दौरान दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नागरिक सम्मान जैसे कई आयोजन हुए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस ऐतिहासिक पहल ने नगरवासियों में गर्व और एकता की भावना को और प्रबल कर दिया।



