असम.समाचार(स्पेशल)
बरपेटा की 104 वर्षीय महिला का निधन

अशोक कुमार दास/असम.समाचार
बरपेटा, 24 जुलाई
बरपेटा नगर के मोरनादी पार की निवासी 104 वर्षीय लवण्याबाला दास का कल शाम 7:40 बजे वृद्धावस्था जनित कारणों से उनके आवास पर निधन हो गया।
वे स्वर्गीय नारायण दास की पत्नी थीं।
आज सुबह परिजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनके अंतिम संस्कार की विधियां सम्पन्न की गईं।
मृत्यु के समय वे चार पुत्रों, पाँच पुत्रियों सहित अनेकों रिश्तेदारों और प्रशंसकों को पीछे छोड़ गई हैं।